• खाटूश्यामजी सहित देशभर में फ़ाल्गुन मेला म्होत्सव-2012 सोल्लास सम्पन्न हो गया है! श्री श्याम बाबा का दरबार उत्तराखंड के चार धामों- श्री बदरी-केदार, गंगोत्री-यमनोत्री की तरह सजाया गया था। श्री श्याम मंदिर के सामने श्रीश्री महादेव शंकर भगवानजी कि विशाल खड़ी प्रतिमा भी दरबार की शोभा मे एक साथ करोंड़ों चांद की भांति प्रतीत हो रही थी। गर्भग्रीह में श्री श्याम बाबा का सिंगार अदभुत था। लाखों श्रद्धालुओं ने श्री श्याम प्रभु के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य किया। खाटूश्यामजी की सभी धर्मशालायें देश-विदेश के कोने-कोने से आये श्याम भक्तों से पट गयी थी। यहां हो रहे श्री श्याम बाबा के जयघोष से विश्व का आकाश गुंजायमान हो गया था। श्याम भजनों की लहरियों ने श्याम भक्तों बाबा की भक्ति के रस में पूर का पुरा डूबो दिया था।
• श्री श्याम संसार का फाल्गुन विशेषांक-2012 का विमोचन श्री श्याम मंदिर समिति (पंजि) के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह चौहान, मंत्री श्री प्रताप सिंह चौहान, श्री पप्पू शर्मा, श्री महेन्द्र लाठ एवं श्री रवि भालोटियाजी द्वारा किया गया। विमोचन में श्री श्याम संसार कि प्रकाशिका श्रीमती सुलोचना देवी एवं सम्पादक श्री संजय प्रभाकर भी उपस्थित थे। • फ़ाल्गुन विशेषांक-2012 खाटूश्यामजी में पिंकी पान पैलेस में उपलब्ध है! फ़ाल्गुन विशेषांक-2012 यहां देखने हेतु बांई ओर मोर पंख पर क्लिक करें!
• श्री श्याम संसार का नवीनतम अंक प्रत्येक महिने की पांच व बाईस तारीख को पोस्ट किया जाता है।
• यहाँ धार्मिक महोत्सवों का विज्ञापन देने हेतु नीचे दिये गये मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करें।
• श्री श्याम संसार एक निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार पत्र है। श्री श्याम संसार डाक से प्राप्त करने हेतु सदस्य बनें।
• श्याम संसार डाट काम व श्री श्याम संसार समाचार पत्र के बारे में अपने विचार मेल करें! इस वेब साईट के बारे में अधिक से अधिक भक्तों को बतायें!
–सम्पादक (संजय प्रभाकर-0-9811594035)


