श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


श्री श्याम संसार

श्री श्याम संसार ने अपनी विकास यात्रा जून २००३ में की थी। तब श्री श्याम खाटू वाले की महिमा अनवरत बढ़ती जा रही थी। उन दिनों भारत में हिन्दू धर्म स समबंधित एक भी धार्मिक समाचार पत्र नहीं था। तभी हमने एक धार्मिक समाचार पत्र प्रकाशित करने का निर्णय लिया। स्थानीय स्तर पर प्रारम्भ किए गए ‘श्री श्याम संसार’ ने धीरे-धीरे अपनी राष्ट्रीय पहचान बनाई। श्री श्याम संसार एक ऐसा पहला साप्ताहिक धार्मिक समाचार पत्र बना जिसने श्री श्याम खाटू वाले के साथ-साथ राजस्थान के समस्त लोक देवी-देवताओं और हिन्दू तीर्थों, पर्वों, त्योहारों से सम्बन्धित समाचारों और जानकारियों को जनता तक पहुँचाने का सफल प्रयास प्रारम्भ किया।
श्री श्याम संसार की प्रकाशिका मेरी पूज्या माताजी श्रीमती सुलोचना देवी हैं, जो एक कुशल गृहिणी हैं। मेरे पिता स्व. भगवती प्रसाद शर्मा थे। जिनका जन्म राजस्थान के नीम का थाना तहसील में किशोरपुरा गाँव में हुआ था। उनका बचपन वर्त्ततमान झारखंड के वैद्यनाथधाम तीर्थ में बीता था। वह अपने समय के मघावी विद्याथी, डबल एम. ए और विख्यात स्पाट्स मैन थे। वह एक साहित्याकार भी थे। हास्य रस की उनकी कविताएँ उन दिनों की श्रेष्ठ हास्य कविताएँ थीं। उनका निधन यूरीन ब्लैडर में कैंसर से दिल्ली में हुआ।
पिता की साहित्य में गहरी अभिरूचि ने ही मुझे भी सम्पादन की ओर आकृष्ट किया। मैंने देवघर कॉलेज, देवघर से इतिहास में बीए. ऑनर्स किया था। उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय सं हिन्दुस्तानी शाद्द्वीय संगीत में एम. ए. किया। शिक्षाक्रम में मुझे लिखने-पढ़ने में अत्यंत ही रुचि थी। मेरे बनाए गए नोट्स मेरे कुछ सहपाठी मित्रा पढ़कर परीक्षा पास करते थे। मैंने लेखन विधा की अपनी उसी रुचि को श्री श्याम संसार में अपनाया। शीघ्र ही श्री श्याम संसार अपनी उत्कृष्ट लेखन शैली के कारण हिन्दुस्तान का प्रमुख धार्मिक साप्ताहिक समाचार पत्र बन गया। श्री श्याम संसार ने विशेषकर श्री श्याम प्रभु खाटू वाले से जुड़े विषयों को प्रकाशित किया देश भर व्याप्त उनके भक्तों को खाटूश्यामजी की सही जानकारी समय पर विश्वसनीयता के साथ मिल पाई। आज हिन्दू धर्म से जुड़ा कोई भी विषय हो श्री श्याम संसार उनपर अपने विचार व्यक्त करता है, जिसे देश भर के पाठक सुरुचिपूर्वक पढ़ते हैं।
मार्च, २००८ श्री श्याम संसार के लिए ऐतिहासिक रहा। फाल्गुन शुक्ल एकादशी अर्थात सोमवार, १७ अप्रैल को श्याम संसार डाट काम का शुभारम्भ किया गया। इस वेबसाईट ने हिन्दुस्तान के धर्म संसार को संसार के हर व्यक्ति से जोड़ दिया। पहलीबार फाल्गुन मेले की ताजा झलकियाँ सबसे पहले श्याम संसार डाट काम पर प्रसारित की गईं।
-संजय प्रभाकर
मुख्य सम्पादक


You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

AddThis Social Bookmark Button

Leave a Reply