श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


कैसेट समीक्षा - अग्रोहा वाली महालक्ष्मी

हिसार में महाराजा अग्रसेनजी का अग्रोहाधाम है। इस अग्रोहाधाम में महालक्ष्मी का एक भव्य मंदिर है। जी म्यूजिक कम्पनी ने यहाँ के श्रीलक्ष्मी मंदिर हेतु अग्रोहा वाली महालक्ष्मी नामक ऑडियो ऐलबम जारी किया है। ‘अग्रोहा वाली महालक्ष्मी’ ऐलबम के सभी भजनों में अग्रोहा की महालक्ष्मी की महिमा का वर्णन है। अग्रोहा वाली महालक्ष्मी भजनों की ऐलबम को पार्श्व गायक श्री सुरेश वाडेकर, श्री रफीक सागर, श्री संजय प्रभाकर, श्री अरविन्दर सिंह, श्रीमती मंजू भाटिया ने अपना स्वर दिया है। भजनों के बोल है महालक्ष्मी जय महालक्ष्मी, हृदय विराजो महालक्ष्मी, जगत प्रकाशिनी, चलो महालक्ष्मी के द्वारे’, बड़ा अनोखा चमत्कार है, झिलमिल झिलमिल दीप जले हैं, बिगड़ी बात बनाने वाला महालक्ष्मी का द्वारा, एवं आए माँ तेरे चरणों में’ अत्यंत ही भावपूर्ण हैं। इस ऐलबम का कर्णप्रिय संगीत तैयार किया है मुम्बई के प्रख्यात संगीतकार श्री दत्ता कोली ने। ऐलबम के संयोजन में मुख्य भूमिका निभाई श्री ओमजी ने। अग्रोहाधाम पधरने वाले भक्तों के लिए यह ऐलबम श्री महालक्ष्मी की वन्दना एवं स्तुति करने का महामंत्र है।


You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

AddThis Social Bookmark Button

Leave a Reply