श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


भोला देवघरिया एक फिल्म जिसमें एक दर्जन भजन हैं

benar-bhola-devghariya.gif

देवघर : आज से ठीक 21 वर्ष पूर्व 1989 ई. में देवघर के संजय प्रभाकर ने भोलेनाथजी के भजनों की पहली आडियो कैसेट ‘चलो भाग चलें देवघर की ओर’ का निर्माण किया था। इस कैसेट में भजन गायन के बाद संजय प्रभाकर ने देवघर का वह प्रथम भजन गायक बनने का गौरव पाया था, जिसकी कैसेट उस साल सावन मेले में सुपरहीट रही। 1990 ई. में संजय प्रभाकर के स्वर में ‘शिवगंगा’ नामक शिव भजनों की कैसेट मैक्स कम्पनी (दिल्ली) द्वारा जारी की गई। इस कैसेट ने भी सफलता के कीर्तिमान बनाये। परन्तु इसके बाद संजय प्रभाकर धीरे-धीरे सावन मेला के बाजार से अलग होते गए।21 साल बाद संजय प्रभाकर ने शिवजी की प्रेरणा से एकबार फिर से देवघर के श्रावणी मेला के भक्ति संगीत बाजार में कदम रखा है। 2009 के सावन मेला के अवसर पर संजय प्रभाकर एक वीडियो फिल्म ‘भोला देवघरिया’ के माध्यम से प्रस्तुत हो रहे हैं। सवा दो घंटे की इस फिल्म का मुख्य आकर्षण न केवल इसके एक दर्जन भजन हैं अपितु इसकी कहानी भी तीन ऐसे भजन गायकों की एक सच्ची कहानी है जो भोलेनाथ जी की कृपा से सफल भजन गायक बन जाते हैं। ये तीनों गायक है स्वयं संजय प्रभाकर, सकल बलमुवाँ एवं माया श्रवण। वीडियो फिल्म देवघरिया में कुल एक दर्जन भजन हैं। इसके सभी भजनों को संजय प्रभाकर, सकल बलमुवाँ एवं माया श्रवण ने अपना स्वर दिया है। फिल्म के भजनों को संजय प्रभाकर, सकल बलमुवाँ एवं प्रदीप अनजाना ने अपनी लेखनी दी है। इसका संगीत संजय प्रभाकर ने तैयार किया है। फिल्म की कथा, पटकथा एवं निदेर्शन का कार्य भी संजय प्रभाकर ने ही किया है। फिल्म ‘भोला देवघरिया’ प्रत्येक शिव भक्त एवं संगीत प्रेमी के लिए लेना और देखना आवश्यक है। फिल्म भोला देवघरिया अनेक गायकों के लिए फिल्म बनाने हेतु कहानी का प्लाट है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि 2020 के सावन मेला पर कुछ अन्य भजन गायक भी इस फिल्म से प्रेरित होकर अपने जीवन की घटनाओं पर फिल्म का निर्माण करें।


You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

AddThis Social Bookmark Button

Leave a Reply