सम्पादक महोदय! जय श्री श्याम!!
हमें गर्व है कि हमें श्री श्याम संसार पढ़ने का अवसर मिलता है। हिन्दू सनातन धर्म के प्रचार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले एकमात्र समाचार पत्र की सकारात्मकता की जितनी अधिक प्रशंसा की जाए कम है। सम्पादक महोदय! आपकी लेखनी ने उन लोगों को हिन्दू संस्कृति एवं धर्म के प्रचारक के रूप में देखने का सफल प्रयास किया है जो हिन्दू संस्कृति के विरोधी रहे हैं। इसके अलावा श्री श्याम संसार द्वारा फिल्मी अभिनेताओं के विभिन्न मंदिरों में जाने को, हिन्दू धर्म का प्रचार होने से जोड़कर, समाचार प्रकाशित करना भी सकारात्क पत्रकारिता ही है। चैनल ९ एक्स में बेगम के लिए लालूजी के साक्षात्कार में, लालू यादव द्वारा शंकर भगवान के द्वारा स्वप्न में आदेश देने की बात और उसके बाद मांस मंदिरा का सेवन छोड़ देने का उल्लेख, जैसे समाचारों को प्रकाशित कर श्री श्याम संसार ने समाचारों के प्रस्तुतिकरण को एक नया आयाम दिया है। इसे सम्पादक मंडल की चतुराई ही कही जाएगी कि वह, जो हिन्दू विरोधी हैं उन्हीं के मुख से हिन्दू धर्म का प्रचार करवा लेते हैं।
-रवि भातरा एवं कौशिक भातरा, टैक्समेको, कोलकाता।

