श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


कोलकाता के आकड़ा फाटक के समीप निर्माणाधीन खाटूश्यामजी मंदिर को आपके सहयोग की आवश्यक्ता है

December 5th, 2010 admin Posted in News | No Comments »

पश्चिम बंगाल : इसमें तनिक भी संदेह नहीं है कि कोलकाता श्याम भक्तों की राजधानी है। किन्तु कोलकाता में श्याम मंदिरों की संख्या अभी उँगलियॉ पर भी नहीं है। यदि हावडा को कोलकाता में सम्मिलित मान लिया जाए तो हावड़ा का घुसुड़ीधाम श्याम मंदिर कोलकाता का सबसे अधिक ख्याति प्राप्त श्री श्याम मंदिर है।

परन्तु अब कोलकाता की चौहद्दी के अंदर खाटूश्यामजी के मंदिरों के निर्माण का शुभारम्भ होने लगा है। सन् 2004 में संस्थापित ‘राधिका महिला मंडल’ कोलकाता 18 के आकड़ा फाटक के समीप ही ‘ओम शिव मंदिर’ में एक भव्य श्याम मंदिर का निर्माण कर रहा है। ‘राधिका महिला मंडल’ में 25 महिला सदस्य हैं और सभी मिलकर तन-मन-धन से श्री श्याम मंदिर के निमार्ण में संलग्न हैं। 5 दिसम्बर को पं. विनय शर्मा के साथ सम्पादक संजय प्रभाकरजी ने आकड़ा फाटक स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर का अवलोकन किया। कोलकाता महानगर से सुदूर श्री श्याम मंदिर का निर्माण कार्य को देखकर पता चला कि इस मंदिर के निर्माण हेतु ‘राधिका महिला मंडल” को धन की आवश्यक्ता है। वस्तुत: मंदिर आदि का निर्माण समाज के सामुहिक प्रयासों से ही सम्भव हो पाता है।

‘राधिका महिला मंडल’ की मुख्य सदस्या श्रीमती राजदुलारी देवी शर्मा, श्रीमती रेशमी शर्मा, श्रीमती बादामी देवी विजयवर्गीय, श्रीमती प्रेमा देवी विजयवर्गीय, श्रीमती सुमन मूंदड़ा, श्रीमती सरोज खंडेलवाल आदि हैं। श्रीमती राजदुलारी देवी शर्मा ने बताया कि मंदिर साढ़े तीन कट्ठा भूमि पर बन रहा है।

श्री श्याम मंदिर हेतु श्री श्याम प्रभू खाटू वाले की प्रतिमा के लिए श्री नाथूलालजी विजयवर्गीय ने विशेष सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया है। ‘राधिका महिला मंडल’ के अनुसार मात्रा 10 लाख रुपयों में आकड़ा फाटक के समीप एक भव्य और विशाल एवं भव्य श्री श्याम मंदिर बन सकता है। पं. विनय शर्मा ने श्री श्याम संसार के माध्यम से कोलकाता के समस्त श्याम भक्तों और प्रेमियों से अपील की है कि वह आकड़ा फाटक पर निर्माणाधीन श्री खाटूश्यामजी मंदिर के निर्माण में यथाशीघ्र अपना योगदान प्रदान कर हारे के सहारे की विशेष कृपा के पात्रा बनें। अवलोकन क्रम में श्री बनवारीलालजी शर्मा एवं श्री विश्वनाथजी शर्मा भी उपस्थित थे।

AddThis Social Bookmark Button

सम्पूर्ण भारत में नि:शुल्क प्रचार करेगा एबीएसएसपी

December 5th, 2010 admin Posted in News | No Comments »

नई दिल्ली : अखिल भारतीय श्री श्याम परिवार सम्पूर्ण भारत वर्ष में श्री श्याम बाबा खाटू वाले के संकीर्तन महोत्सव एवं अन्य सभी सामाजिक गतिविधियो का एसएमएस, वेबसाईट एवं अन्य माध्यमों से नि:शुल्क प्रचार करेगा। एबीएसएसपी के मुख्य संयोजक श्री विपिन अग्रवाल ने बताया कि एबीएसएसपी की इस सेवा का लाभ देश के किसी भी कोने के लोग या संस्था प्राप्त कर सकते हैं। लाभ प्राप्त करने हेतु संस्था को अपने आयोजनों की सूचना ई-मेल द्वारा एबीएसएसपी को भेजनी होगी। इसके बाद एबीएसएसपी प्रचार का काम स्वयं करेगा। ज्ञातव्य हो कि दिल्ली में एबीएसएसपी ने ही एसएमएस द्वारा श्याम बाबा के संकीर्तनों की नि:शुल्क सूचना भेजने का प्रचलन आरम्भ किया था, जिसका लाभ अनेक लोग व संस्थाएँ प्राप्त कर रही हैं। सम्पर्क सूत्र : 9899910091, ई-मेल : absspvipin@gmail.com

AddThis Social Bookmark Button

जो हमारी राह के रोड़े हटाते हैं उनकी राह का रोड़ा कोई नहीं बन सकता है

August 26th, 2010 admin Posted in News | No Comments »

dsc_0107.gif

खाटूश्यामजी : श्री श्याम मनुहार महोत्सव में श्री बालाजी बाल परिवार मण्डल (ग्वालियर) की मुख्य भूमिका रही है। श्री बालाजी बाल परिवार मण्डल के सभी सदस्य सेवक श्री श्याम प्रभु की भक्ति से सराबोर हैं। मण्डल के प्रत्येक सदस्य प्रमी का मानना है कि श्री श्याम मनुहार महोत्सव के प्रथम चरण में 20 जुलाई 2010 को की गई श्री श्याम मनुहार यात्रा श्री श्याम मंदिर को बड़ा बनाने के निमित्त की गई है। यही कारण है कि श्री श्याम मनुहार यात्रा में अन्य किसी जयकारे या नारों के उद्घोष के स्थान पर ‘ओम श्री श्यामदेवाय नम:’ महामंत्र के सस्वर या मानसिक जाप को आधार बनाया गया। ताकि किसी भी पदयात्री का ध्यान किसी अन्य विषय या कामना की ओर उन्मुख ना हो। पदयात्रा में किसी भी पदयात्री ने चमड़े के किसी सामान का उपयोग नहीं किया, यह यात्रा की शुद्धता का परिचायक है। मण्डल की यह कार्यशैली दर्शाती है कि श्री श्याम मनुहार महोत्सव में प्रत्यक्षत: भाग लेने वाले प्रत्येक श्याम प्रेमी ने आतंरित (मानसिक) एवं बाह्य (शारीरिक) शुद्धता को प्राथमिकता दी।

यात्राद क्रम में रींगस से ही सड़क के दोनों किनारों पर लगे नीम के पेड़ों पर तोतों के एक विशाल झुंड का उड़ना यह दर्शाता है कि यात्रा को देवी-देवताओं एवं विभिन्न रिषियों का आशीर्वाद भी मिला है। यात्रा के आरम्भ में आकाश में काले मेघों का आच्छादन धूप से बचाने हेतु बादलों की छतरी का सूचक बना, जबकि आधी यात्रा के पश्चात तोरणद्वार तक अनवरत वर्षा, धूप व गर्मी से पदयात्रियों को बचाने हेतु इंद्रदेवता द्वारा अमृतजल वर्षा का प्रतीक है। इसमें तनिक भी संशय नहीं है कि श्री श्याम प्रभु की अनुकंपा से प्रभु को धवजाएँ समर्पित करने के पश्चात की धूप खिली। कहा जाता है कि दाँता तहसील में आमतौर पर जुलाई महिने में वर्षा यदा-कदा ही होती है। जबकि इन दिनों पूरे राजस्थान में भयंकर धूप एवं लू का प्रकोप रहता है। ऐसे में क्या यह सिद्ध नहीं होता है कि बाबा के प्रति समर्पण के भाव से किये कर्म में भयंकर अग्नि वर्षा भी हो रही हो तो बाबा की कृपा से उस समय जलामृत वर्षा होने लगती है। श्री श्याम मनुहार महोत्सव के संदर्भ में एक भक्त का यह भी कहना है कि मंगलवार या रविवार को दशमी तिथि का होना, एक दुर्लभ संयोग है। इस दिन यदि वर्षा भी हो जाए तो भक्त की प्रत्येक मनोकामना अवश्य सफल होती है। यदि यह अकाटय सत्य है तो श्री श्याम मनुहार महोत्सव का उद्देश्य सर्वजन हिताय है।

AddThis Social Bookmark Button

श्री श्याम को मनाना है, मंदिर बड़ा बनाना है : विराट श्री श्याम मनुहार महोत्सव

August 26th, 2010 admin Posted in News | No Comments »

020.gif

खाटूश्यामजी : 22 जून का दिन खाटूश्यामजी के इतिहास में एक अत्यंत ही महत्पूर्ण दिन था। इस दिन श्री श्याम मंदिर के बाँई ओर कानोडिया कोठी से रिक्त हुई भूमि पर श्री श्याम बाबा का विशाल संकीर्तन एवं रात्रि जागरण महोत्सव आयोजित किया गया था। इस महोत्सव के आयोजक हरियाणा सरकार में वित्ता मंत्री एवं श्याम भक्त कैप्टन श्री अजय यादव बने। महोत्सव में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सकुन्तला यादव एवं सुपुत्र हरियाणा प्रदेश युवा काँग्रेस अध्यक्ष श्री चिरंजीवी राव, श्री संजीव गर्ग (ग्वालियर) एवं खाटूश्यामजी के इतिहासकार श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा जोशी भी उपस्थित थे। महोत्सव में भजन गाते हुए प्रख्यात श्याम भक्त, कवि, भजन गायक, अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक श्री पप्पू शर्मा ने उपस्थित भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए श्री श्याम मंदिर विस्तार में आ रहे अदालती निर्णय में विलम्ब के मद्येनजर कहा कि श्री श्याम बाबा अपने स्थान बहुत ही राजी-खुशी से हैं। परन्तु उनके दर्शन करने में उनके लाखों भक्त प्रेमियों को महाकष्ट होता है। श्री श्याम बाबा के भक्तों पर जब-जब भी कष्ट आया है तब-तब दयानिध् ने अपने भक्तों के कष्टों को दूर किया है। अर्थात श्याम बाबा अपने भक्तों के सभी काम बनाते हैं, मंदिर का विस्तार करना अपने भक्त प्रेमियों के हृदय में निवास करने वाले श्री श्याम बाबा का काम नहीं है, अपितु यह उनके भक्तों का काम है और इस कार्य में अदालती अड़चनें हैं। 21 जुलाई 2010 को ‘श्री श्याम मनुहार महोत्सव’ का मुख्य विषय यही है। इस दिन देश के हजारों श्याम भक्त भक्त श्री श्याम मंदिर के सामने एकत्र होकर एवं अन्य करोड़ों भक्त-प्रेमी देश के विभिन्न स्थानों से ही श्री श्याम बाबा से यही मनुहार करेंगे कि बाबा जो मामला राजस्थान हाईकोर्ट में अटका पड़ा है, जिसकी तारीख बार-बार आगे बढ़ा दी जाती है, उस पर तत्काल रोक लगाकर आगामी तारीख को ही निर्णय करवाने की कृपा की जाय। क्योंकि बाबा! आपसे बड़ी न कोई दूसरी अदालत है और न ही कोई दूसरी सरकार। बाबा! आपके होते हुए आपके भक्त तकलीफ पाएँ, ये कैसे हो सकता है?”

श्री पप्पू शर्मा के इस वक्तव्य से उन तथाकथित लोगों की धरणा निर्मूल सिद्ध हो गई कि भगवान को जरूरत होगी तो अपना मंदिर खुद ही बना लेंगे। श्री पप्पू शर्मा के इस सम्भाषण का उपस्थित वित्ता मंत्री कैप्टन श्री अजय यादव एवं उनके पूरे परिवार ने अपना भरपूर समर्थन देने का आश्वासन दिया। दरबार में उपस्थित भक्तों तथा दर्शन हेतु पक्तिबद्ध हजारों दर्शनार्थियों ने करतल ध्वनि से श्री पप्पू शर्मा के वक्तव्य को अपना समर्थन देते हुए खाटू नरेश की जय के विराट जयघोष से सम्पूर्ण खटूग्राम को गूँजा दिया। इसमें र्कोइ दो मत नहीं है कि श्री श्याम बाबा के चमत्कारों एवं उनकी कृपा के कारण खाटूधाम में आम दिनों में भी बढ़ रही भक्तों की संख्या में वर्तमान मंदिर अत्यंत ही छोटा है।

ज्ञातव्य है कि कोलकाता के प्रख्यात श्याम भक्त कानोडिया परिवार ने श्री श्याम मंदिर की दीवार से लगी कानोडिया कोठी नि:शुल्क एकमात्र सेवा और समर्पण के भाव से श्री बाबा की मूर्ति के नाम कर इतिहास के पझें में अपने कुल का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवा लिया है।

श्री पप्पू शर्मा ने नम्बर वन परफोमर भजन सिंगर के रूप में भक्तों के विशेष आग्रह पर सबसे पहले ‘चंग बाजण दे’ धमाल गाया। तभी श्री निर्मल खरकिया ने एक सुन्दर मोरछड़ी जुगाड़ की और श्री पप्पू शर्माजी के हाथों में थमाते हुए ‘मोरछड़ी’ का नया भजन ‘श्याम नाम की मोरछड़ी का झाड़ा जब वह देता है’ प्रस्तुत करने का विनम्र आग्रह किया। जब उक्त भजन गाया गया तो उपस्थित भक्त उछल-उछल कर नाचने-झूमने लगे। इनके पश्चात श्री संजय प्रभाकर, श्री कुमार भविष्य, श्री राजू खण्डेलवाल, श्री सौरभ अग्रवाल, पं. मनीष शर्मा एवं श्री अर्जुन सिंह ने भी भजन गाये। पं. मनीष शर्मा ने वैदिक रीति से श्रीगणेश पूजन भी करवाया। मंच संचालन श्री श्याम संसार के सम्पादक गायक श्री संजय प्रभाकर ने अपनी नई निराली शैली में किया।

AddThis Social Bookmark Button

श्री श्याम परिवार का नॉर्थ कोलकाता में 11वाँ श्याम महोत्सव

August 26th, 2010 admin Posted in News | No Comments »

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कोलकाता श्याम भक्तों की प्राचीन राजधानी है। उत्तरी कोलकाता का श्री श्याम परिवार 5 सितम्बर 2010 को श्री श्याम बाबा खाटू वाले का 11वाँ वार्षिक महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। श्री श्याम परिवार के सचिव श्री श्यामसुन्दर अग्रवाल ने श्री श्याम संसार को बताया कि इस वर्ष प्रख्यात भजन गायक एवं कवि श्री जयशंकर चौधरी एवं श्री संजय मित्तल श्री श्याम बाबा का गुणगान करेंगे। श्री श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया जायेगा एवं अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा।

श्री श्याम परिवार (नॉर्थ कोलकाता) के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद पोद्दार, सचिव श्री श्यामसुन्दर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री सुभाषचंद अग्रवाल एवं संयोजक श्री प्रदीप अग्रवाल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में श्री अनिल पोद्दार, श्री द्वारका प्रसाद अग्रवाल, श्री भगवती सुरेका, श्री सुधीर सौंथालिया, श्री रामकुमार नांगलिया, सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर 11वें महोत्सव को ऐतिहासिक एवं स्मरणीय बनाने में जुट गये हैं।

श्री श्याम परिवार (नॉर्थ कोलकाता) खटूश्यामजी में एक धर्मशाला का नव निर्माण कर रहा है। कहा जाता है कि इस धर्मशाला में फाल्गुन मेले में पधारे श्याम दर्शनार्थियों के निवास हेतु हर प्रकार की व्यवस्था रहेगी।

AddThis Social Bookmark Button

श्री श्याम मनुहार महोत्सव में हजारों श्याम भक्तों ने हिन्दुस्तानी राग-रागनियों से भरपूर भक्ति रसगंगा में डुबकी लगाई

August 26th, 2010 admin Posted in News | No Comments »

kirtan-21710-154.gif

इतिहासकार श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा जोशीजी की लेखनी से :-

 

खाटूश्यामजी के इतिहास की यह पहली घटना है जिसमें श्री श्याम प्रभु से उनके ही मंदिर विस्तार हेतु उन्हीं के 290 वर्ष पूर्व बने भवन के विस्तार हेतु देश के अनेक प्रान्तों से आये भजन गायकों ने बाबा को रिझाने हेतु उन्हीं के श्री चरणों में श्री श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन कर, सम्पूर्ण खाटूनगरी को बाबा के तुमुल जयघोषों से गुँजायमान कर डाला। यह एक विचित्र घटना इसलिये है कि अबतक करोड़ों की संख्या में भक्त श्री श्याम बाबा से अपने लिये याचना करने आते रहे हैं। ‘लखदातार की जय’ का उद्घोष इन्हीं भक्तों की स्वारथ सिद्ध भावना को ही उजागर करती है। परन्तु पहलीबार हजारों भक्तों ने एकजुट होकर समस्त समाज के कल्याणार्थ अर्थात एक दूसरे की सुविधार्थ श्री श्याम प्रभु से श्याम मंदिर के विस्तार हेतु मनुहार की।

श्री बालाजी बाल परिवार मण्डल (ग्वालियर) द्वारा आयोजित श्री श्याम मनुहार महोत्स्व का शुभारम्भ शास्त्रीय भजन गायक श्री संजय प्रभाकर ने शास्त्रीय राग-रागनियों के साथ किया। उन्होंने ‘म्हें गणपत नै प्रथम मनावाँ-श्री श्याम मनुहार महोत्सव माँही’ राग शुद्ध कल्याण में तीनताल में श्रीगणेश वन्दना ज्योंहि आरम्भ की, उपस्थित भक्तगणों के मुख से इनके स्वरों में स्वर जुड़ गये और अनेकों प्रेमी नृत्य करने में संलग्न हो गये। इसके बाद उन्होंने राग चारूकेशी- ताल कहरवा में ‘हे महावीर संकटमोचन! सनले अरज हमारी’ पद गाया तो समूचा पंडाल श्री हनुमानजी की भक्ति से सराबोर हो गया।

तत्पश्चात श्री संजय प्रभाकर ने राग भीमपलासी में तीनताल में आबद्ध ‘श्याम शरण नित रहना मनवाँ’ एवं राग दरबारी में झपताल में स्वरबद्ध ‘प्रभुजी! हार शरण तोरी आया’ पद रचनाएँ प्रस्तुत कीं। यह सभी श्याम भक्ति स सराबोर पद रचनाएँ सबसे अलग एवं विलक्षण थीं। अंत में उन्होंने शुद्ध स्वरों में प्रख्यात साहित्यकार श्री नरेश शांडिल्य रचित ‘श्याम सपनों में मेरे भी आये सखि’ गाया। इस पद रचना उपस्थित भक्तों को इतनी अधिक भाई की अनेक प्रेमी तो मंच पर पहुँचकर नृत्य करने लगे। ‘श्याम सपनों में मेरे भी आए सखि’ सुनकर सभी श्रोता उपने आराध्य देव की मधुर स्मृति के स्वप्न लोक में खो गये। मैंने अपने 63 वर्षों के जीवनकाल में श्री श्याम दरबार में आजतक ऐसी संगीत सभा का आयोजन न सुना और ना ही देखा।“ 

AddThis Social Bookmark Button

FALGUN VISHESHANK 2010 KE SAATH “CHANE KE KHET SE” FREE PRAPT KAREN

April 23rd, 2010 admin Posted in Uncategorized | No Comments »

Jay Shree Shyam! Jay Khatudham!!

AddThis Social Bookmark Button

असहाय की सहायता प्रथम उद्देश्य : श्री श्याम युवा टीम

August 27th, 2009 admin Posted in News | No Comments »

गुजरात: श्री श्याम युवा टीम सूरत की सबसे अधिक लोकप्रिय एक ऐसी संस्था बनती जा रही है, जिसने श्री श्याम बाबा खाटू वाले की महिमा के प्रचार हेतु नये-नये उपायों को अपनाया है। मई 2008 ई. सन में स्थापित श्री श्याम युवा टीम ने गुजरात के इतिहास में पहलीबार 208 दीपों के साथ श्री श्याम खाटू वाले की महाआरती का आयोजन किया। नृत्य महाआरती में 2500 श्याम भक्तों ने हिस्सा लेकर एक कीर्तिमान बनाया। इस आयोजन में पहले श्री श्याम खाटू वाले की महिमा से ओतप्रोत ‘श्री श्याम नित्य जोत’ का संगीतमय पाठ किया गया। इस आयोजन ने न केवल श्री श्याम बाबा की महिमा को उद्धाटित किया अपितु सूरत की समस्त श्याम संस्थाओं को एक सूत्र में पिरो दिया। अर्थात सूरत के प्रत्येक श्याम भक्त ने इस आयोजन को तन-मन-धन का सहायोग प्रदान किया।श्री श्याम युवा टीम ने स्वयं को सूरत के उन सभी घरों में श्री श्याम बाबा की ज्योत जलाने का संकल्प लिया है जो सक्षम और अक्षम हों। अर्थात वैसे लोग जो धनाभाव के कारण धार्मिक आयोजन नहीं कर पाते हैं, श्री श्याम युवा टीम उनके आंगन में भी श्री श्याम खाटू वाले की महिमा के गायन हेतु तत्पर हो गई है। 2009 में ही श्री श्याम युवा टीम सूरत में 101 घंटे की अखंड ज्योत का महाआयोजन कने की योजना बना रही है, जिसमें 101 घंटे तक श्री श्याम खाटू वाले की पावन ज्योत के समक्ष देश के समस्त छोटे-बड़े भजन गायकों को एक-एक भजन की आहूति प्रदान करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।श्री श्याम युवा टीम के मुख्य संयोजक एवं ख्याति प्राप्त श्याम भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने श्री श्याम संसार को बताया कि सूरत में पहलीबार कैंसर पीड़ित के लिए एक फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। श्री श्याम युवा टीम को उद्देश्य भी यही है- समाजसेवा।

AddThis Social Bookmark Button

कोलकाता से खाटूधाम तक पदयात्रा से पूर्व श्री श्याम भजनोत्स्व

December 23rd, 2008 admin Posted in Uncategorized | No Comments »

कोलकाता : श्री श्याम भक्त मण्ड्ल खिदीरपुर (कोलकाता) प्रथम श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा प्रारम्भ हो गई है। पदयात्रा की पूर्व संध्या पर श्री महालक्ष्मी मंदीर बिड़ला मंदिर (डायमंड हार्बर रोड, दक्षिण कोलकाता) के भव्य सभागार में आयोजित भजनोत्सव में पदयात्रा महोत्सव का शुभारम्भ पं, विनय शर्मा जी के नेतृत्व में किया गया। मंडल के संस्थापक श्री प्रेम कुमार पालीवाल ने श्री श्याम संसार को बताया कि 15 दिस्म्बर को पदयात्रा प्रात: 9 बजे से श्री महालक्ष्मी मंदीर (डायमंड हार्बर रोड, दक्षिण कोलकाता) से आरम्भ होगी। 14 दिसम्बर एक विशाल श्याम संकीर्तन में कोलकाता के अनेक  श्याम भक्तों ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर पदयात्रियों क उत्साह वर्धन किया। इस संकीर्तन महोत्सव में देश के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी। दिल्ली से विशेष रूप से आमत्रित श्री संजय प्रभाकर ने पदयात्रा का शीर्षक गीत-चाली रे पदयात्रा गाया। श्री विनोद सिंह, श्री ज्योति खन्ना, श्री लकखी प्रसाद भिवानी वाला, श्री श्याम माटोलिया, श्री विनोद शर्मा, मा॰ विजय शर्मा, कुमार दीपक ने श्याम-हनुमान भजनो से भजनोत्सव को भक्तिमय बना दिया। ज्ञातव्य हो कि यह ऐतिहासिक पदयात्रा श्याम भक्त श्री विनय शर्मा के सान्निध्य में आयोजित हो रही है। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा विस्तृत कार्यक्रम विशेष समाचार कालम में पढें।

AddThis Social Bookmark Button

बंगला भाषा में श्री श्याम बाबा का पहला भजन

December 21st, 2008 admin Posted in News | No Comments »

धुन : बोड़ो लोकेर बेटी लो

फागुन मेला एशे गैलो जाबो खाटूधाम
ऐक पोताका सीलिए मागो, लैखो श्याम नाम।
जोय-जोय बाबा श्याम-खाटूधाम-2

हेरे गैछी जीबोनेर मोहासोंग्राम,
हार जीत कोरे देबे-मोहादनी श्याम्।
सूने छी किर्तोने श्याम गुनोगान,
ऐक पोताका सीलिए मागो, लैखो श्याम नाम।

हेठे-हेठे जाबो मां दौव आशीरोबाद,
कोष्टो दूर कोरबे श्याम सूनीये सोम्बाद।
बांगाली-मारोबाड़ी ऐकी मोनो-प्रान,
ऐक पोताका सीलिए मागो, लैखो श्याम नाम।

राधा नाम क्रिष्णो नाम होरी नाम गाई,
शीबो नाम ब्रम्हा नाम, श्याम नाम गाई।
कीर्तोने ते डूबे आछी क्रिष्णो प्रेमोगान,
ऐक पोताका सीलिए मागो, लैखो श्याम नाम।

सीताभोग, लेंचा, दीबो बोर्दोमानेर चालमादुरे बोशीये श्याम ठाकुर के बोलबो मोदेर बात।प्रोभाकोर माँ दीबो, तोमार श्याम के प्रोणाम,ऐक पोताका सीलिए मागो, लैखो श्याम नाम।

-संजय प्रभाकर

AddThis Social Bookmark Button