श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


श्री श्याम संसार का फाल्गुन विशेषांक-2009

दिल्ली : समाचार पत्र श्री श्याम संसार प्रतिवर्ष एक विराट फाल्गुन विशेषांक का प्रकाशन करता है। इस वर्ष भी एक स्मरणीय एवं संग्रहणीय विशेषांक का प्रकाशन किया जा रहा है। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के मुख्य समाचार श्री श्याम संसार ने पिछले वर्षों में जितने भी विशेषांक प्रकाशित किये हैं सभी का नि:शुल्क वितरण फाल्गुन मेले पर किया है। इस वर्ष विशेषांक का नि:शुल्क वितरण अबतक की अधिकतम संख्या में करने की योजना है। श्री श्याम संसार देश के समस्त श्याम भक्तों से इस महायज्ञ को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन का सहयोग देने का आह्वान करता है।
श्री श्याम संसार के इस विशेषांक को प्रेमी-भक्त विज्ञापन प्रदान कर अपना सहयोग दे सकते है। इसके अलावा इसके नि:शुल्क वितरण हेतु भी अनुदान दिया जा सकता है। 2008 के फागुन मेले में विशेषांक का नि:शुल्क वितरण खाटूधाम स्थित “श्री श्याम मित्र मंडल विश्राम भवन” से किया गया था।


You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

AddThis Social Bookmark Button

Leave a Reply