श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


असहाय की सहायता प्रथम उद्देश्य : श्री श्याम युवा टीम

गुजरात: श्री श्याम युवा टीम सूरत की सबसे अधिक लोकप्रिय एक ऐसी संस्था बनती जा रही है, जिसने श्री श्याम बाबा खाटू वाले की महिमा के प्रचार हेतु नये-नये उपायों को अपनाया है। मई 2008 ई. सन में स्थापित श्री श्याम युवा टीम ने गुजरात के इतिहास में पहलीबार 208 दीपों के साथ श्री श्याम खाटू वाले की महाआरती का आयोजन किया। नृत्य महाआरती में 2500 श्याम भक्तों ने हिस्सा लेकर एक कीर्तिमान बनाया। इस आयोजन में पहले श्री श्याम खाटू वाले की महिमा से ओतप्रोत ‘श्री श्याम नित्य जोत’ का संगीतमय पाठ किया गया। इस आयोजन ने न केवल श्री श्याम बाबा की महिमा को उद्धाटित किया अपितु सूरत की समस्त श्याम संस्थाओं को एक सूत्र में पिरो दिया। अर्थात सूरत के प्रत्येक श्याम भक्त ने इस आयोजन को तन-मन-धन का सहायोग प्रदान किया।श्री श्याम युवा टीम ने स्वयं को सूरत के उन सभी घरों में श्री श्याम बाबा की ज्योत जलाने का संकल्प लिया है जो सक्षम और अक्षम हों। अर्थात वैसे लोग जो धनाभाव के कारण धार्मिक आयोजन नहीं कर पाते हैं, श्री श्याम युवा टीम उनके आंगन में भी श्री श्याम खाटू वाले की महिमा के गायन हेतु तत्पर हो गई है। 2009 में ही श्री श्याम युवा टीम सूरत में 101 घंटे की अखंड ज्योत का महाआयोजन कने की योजना बना रही है, जिसमें 101 घंटे तक श्री श्याम खाटू वाले की पावन ज्योत के समक्ष देश के समस्त छोटे-बड़े भजन गायकों को एक-एक भजन की आहूति प्रदान करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।श्री श्याम युवा टीम के मुख्य संयोजक एवं ख्याति प्राप्त श्याम भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने श्री श्याम संसार को बताया कि सूरत में पहलीबार कैंसर पीड़ित के लिए एक फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। श्री श्याम युवा टीम को उद्देश्य भी यही है- समाजसेवा।


You can follow any responses to this entry through the RSS 2.0 feed. You can leave a response, or trackback from your own site.

AddThis Social Bookmark Button

Leave a Reply