कोलकाता : श्री श्याम भक्त मण्ड्ल खिदीरपुर (साउथ कोलकाता) ने बहुत ही कम समय में श्री श्याम खाटू वाले की महिमा के प्रचार के क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है। इस मण्डल की स्थापना 2000 ई॰ में हुई थी। यह सब सम्भ्व हो पाया है श्री श्याम खाटू वाले की विशेष प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सम्भव हो पाया है। श्री श्याम भक्त मण्डल को पंडित विनय शर्मा के रुप में ऐसा मार्ग दर्शक मिला है जिसने साउथ कोलकाता के कुछ ऐसे लोगों को श्री श्याम भक्ति से जोड़ा है, जिन्हें पहले अपने घर-परिवार और व्यापार के अलावा धर्म-कर्म के लिये समय ही नहीं मिलता था। श्री श्याम भक्त मण्डल के अध्यक्ष : श्री कैलाश चौधरी, संस्थापक : श्री प्रेम कुमार पालीवाल, सहसस्थापक :पंडित विनय शर्मा, सह अध्यक्ष : श्री मोहनलाल अग्रवाल, श्री पवन कुमार चौधरी, सचिव : श्री निरंजन अग्रवाल, सह सचिव : श्री दिलीप कुमार-श्री सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, कोषाध्य्क्ष : त्रिलोक अग्रवाल, श्री महावीर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष : मुंशीराम अग्रवाल, श्री दीपक कुमार अग्रवाल, श्रंगार मन्त्री : श्री मनोज शर्मा, विशेष सेवक : श्री सुभाष धानुका, श्री कमल अग्रवाल, श्री श्याम बिहारी विजयवर्गीय, श्री महेन्द्र कुमार सर्राफ है।

