श्री गणेशाय नम: :: श्याम प्रभु खाटू वाले का मुख्य समाचार पत्र ::


मारवाड़ी या हिन्दी, मौलिक भजनों के लिए गायक संजय प्रभाकर उपयुक्त हैं

June 21st, 2008 admin Posted in गायक-कवि | No Comments »

संजय प्रभाकर एक भजन गायक हैं। संगीत में दिल्ली विश्वविद्यालय से एम. ए ;मास्टर ऑफ म्यूजिक संजय प्रभाकर जब भजन गाते हैं, तो ऐसा अद्भुद भाव रस बरसता है कि श्रोता यह सोचने लगते हैं कि वह भी इनसे संगीत सीख लेते तो ऐसा सुरीला और भावयुक्त भजन गाकर प्रभु को रिझाते। संजय प्रभाकर के स्वर में टीसीरीज ने भजनों की ऐलबम बनाई हैं- ि’जय श्री बदरी केदारनाथ’, ‘बजाओ ताली श्याम नाम की’ आदि। जी म्यूजिक के लिए संजय प्रभाकर ने ‘अग्रोहा वाली महालक्ष्मी’ ऐलबम में भी अपना स्वर दिया है। इनके स्वर में अब तक ५० से भी अधिक एलबम तैयार हो चुकी हैं। संजय प्रभाकर एक भजन रचनाकार भी हैं। इन्होंने अब तक सैकड़ों भजनों की रचना की हैं। इनकी लेखनी से सृजित श्याम भजन –‘छोटी-छोटी किश्तों में तू देना छोड़ दे, बड़ी जरूरत है तू डाँलर नब्बे करोड़ दे’ मनुष्य की समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण कराने वाला चमत्कारिक भजन है। इनकी एक और भजन रचना- ‘म्हारो पीर सासरों छुट ग्यो रे, खाटूवाळा श्याम धणी से रिश्तो जुड़ग्यो रे’ संसार में रहते हुए श्याम प्रभु की भक्ति देने वाला अनुपम लोक भजन है। मारवाड़ी में लिखी धमाल का रस चखिए- ‘आ व सुपण म हकीकत म आजा रे साँवरिया! आ व सुपण म। आढ़ पीताम्बर नटवर नागर, सुपणो सच करजा, आ व सुपण म।’
संजय प्रभाकर मूलतः राजस्थानी हैं, जो खाटूधम के पास ही नीम का थाना के पास किशोरपुरा गाँव के रहने वाले हैं। संजय प्रभाकर मारवाड़ी गौढ़ ब्राह्मण हैं, प्रभाकर इनका उपनाम है। संजय प्रभाकर का बचपन झारखंड के बैजनाथधाम देवघर में बीता है। वर्त्तमान समय में आप दिल्ली में रह रहे हैं।
सम्पर्क सूत्र : 09811594035

AddThis Social Bookmark Button

टीना-मनीष, हे जगदीश! इस गायक जोड़ी को बनादे इक्कीस!

June 21st, 2008 admin Posted in गायक-कवि | No Comments »

यूँ तो हिन्दुस्तान में अनेकों युगल श्याम भजन गायक हैं, किन्तु महिला-पुरुष युगल भजन गायकों में सूरत के टीना-मनीष की जोड़ी का जवाब नहीं है। टीना-मनीष ने भारत के अनेक शहरों में भजन गाए हैं। दानों के स्वर में भक्ति की अविरल धरा बहती है। पं. श्री मनीष शर्मा ने सूरत में ‘श्याम युवा टीम’ नामक एक ऐसी संस्था का गठन किया है जिसका उद्देश्य भगवत प्रेमियों के घरों में निःशुल्क भजन संकीर्तन करना है। प्रत्येक सप्ताह के रविवार को टीना-मनीष स्वयं भक्तों के घर जाकर भजनों की गंगा प्रवाहित करते हैं। टीना-मनीष की यह युगल भजन गायक जोड़ी श्री बाँकेबिहारीजी, श्याम खाटू वाले, सालासर बालाजी, जीण माता, माँ वैष्णो, दादी सती, भगवान शिवजी के भजनों को बड़ी ही तन्मयता से गाते हैं। टीना-मनीष की रग-रग में भक्ति भावना भरी पड़ी है, जो इनके गायन में झलकती है। श्री श्याम युवा टीम एवं टीना मनीष को सूरत की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं तथा आम भक्तों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। टीना-मनीष की श्याम प्रभु खाटू वाले में अगाध् आस्था है। इन्हें विश्वास है कि उनकी अनुकम्पा से, सूरत के घर-धर में श्याम नाम की ज्योति जगाने का उनका लक्ष्य, उन्हें अवश्य प्राप्त होगा। एक भक्त कवि ने टीना-मनीष के लिए एक श्याम भजन में लिखा है- ‘टीना-मनीष! हे जगदीश! करदे कृपा थोड़ी सी, इनको बनादो इक्कीस।’

AddThis Social Bookmark Button

Shyam Bhajan Singers

June 21st, 2008 admin Posted in गायक-कवि | No Comments »

fv-10-49.gif

AddThis Social Bookmark Button

Hello world!

April 1st, 2008 admin Posted in Uncategorized | 1 Comment »

Welcome to Shyamsansar.com. This is your first post. Edit or delete it, then start blogging!

AddThis Social Bookmark Button